हजारीबाग कांड के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : हजारीबाग में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में झारखंड मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख बगराई मारडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपित भाजपा नेता के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर कठोरतम सजा देने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर दोषी को फांसी की सजा दी जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और समाज में कड़ा संदेश जाए।

आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल ने कहा कि झारखंड में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार कार्यरत है, और कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाओं को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संबंधित राजनीतिक दल अब अपने घोषित झारखंड बंद को वापस लेंगे, क्या वे अपनी गलती स्वीकार करेंगे या सच्चाई सामने आने के बाद भी चुप्पी साधे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, बगराई मारडी, लालटू महतो, फैयाज खान, विद्यासागर दास, गुरमीत सिंह गिल, विनोद दे, संदीप चक्रवर्ती, डी. राकेश राव, अभय पांडे, उमाकांत झा, सपन राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, हरजीत सिंह गिल, चंदनलाल, उमेश गिरी, मनजीत सिंह, हरदेव सिंह, प्रभात सिंह, सुखलाल टुडू, विष्णु नाग, राकेश गुप्ता, लखाई बासके, सुभाष मित्तल, परमजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.