सीनी रेलवे इंस्टीट्यूट में 5 अप्रैल को महा रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adiryapur : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में 5 अप्रैल (रविवार) को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में आयोजित होगा।

आयोजक सहानंद महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान” है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और आपातकालीन स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाने में आपका रक्त अमूल्य साबित हो सकता है।

सहानंद महतो ने यह भी स्पष्ट किया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को एक-एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें