संविधान बचाओ रैली में उमड़ा जन सैलाब, कांग्रेस नेताओं ने संविधान रक्षा का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज साकची पार्किंग स्थल पर आयोजित जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” में भारी संख्या में जनता उमड़ी। रैली की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



के. राजू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,

“राहुल गांधी आज देश में संविधान बचाने की लड़ाई के अगुवा हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे उनके संदेश को हर घर तक पहुँचाएं। सेना के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है।”



केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग और बलिदान से भरा रहा है।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने झारखंड में सरना धर्म को मान्यता देने की मांग दोहराई, जबकि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने और संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा कि आज आदिवासी समाज को दबाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस उनका सशक्त प्रतिनिधित्व करती है।


कार्यक्रम में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने तीन प्रमुख प्रस्ताव पढ़े, जिनमें शामिल हैं:

1. ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम को सलाम।


2. अनुच्छेद 15(5) के तहत आरक्षण प्रावधान को झारखंड में शीघ्र लागू करने की मांग।


3. जातीय जनगणना की सफलता के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद।



सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अंगवस्त्र, टोपी, मोमेंटो देकर अतिथियों का स्वागत किया।



कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। इसमें अशोक चौधरी, अजय सिंह, राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, जोसाई मार्डी, फिरोज़ खान, देविका सिंह, प्रिंस सिंह, अमित श्रीवास्तव, ऊषा सिंह, नलिनी कुमारी, अफसर इमाम, बिमल बारीक, राजनारायण यादव सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.