Sarna Dharma : सरना धर्म कोड लागू किए बिना जातिगत जनगणना के विरोध में 27 मई को होगा धरना प्रदर्शन, तैयारी बैठक बारीडीह में आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला संयोजक प्रमुख्य बाघराय मार्डी के निर्देशानुसार आगामी 27 मई 2025 को सरना धर्म कोड को लागू किए बिना जातिगत जनगणना किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।



इस संदर्भ में आज दिनांक 25 मई 2025 (रविवार) को संध्या समय झामुमो संपर्क कार्यालय, बारीडीह में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सिदगोड़ा शाखा समिति अध्यक्ष विशु कुम्भकार ने की।



बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि जब तक सरना धर्म कोड को संवैधानिक मान्यता नहीं दी जाती, तब तक किसी भी तरह की जनगणना अधूरी और आदिवासी अस्मिता के खिलाफ मानी जाएगी।


बैठक में मुख्य रूप से शाखा सचिव सोमेन विश्वास, कन्हैया चौबे, प्रल्हाद लोहार, राजकुमार सिंह, इन्द्रो दास, अयोध्या गोप, हेमंत शाल, अनिल कुमार सिंह, प्रफुल्ल रवि दास, सीतेश सरकार, डी. रवि कुमार, राजू राम, शक्ति प्रसाद, शंकर ठाकुर, देबाशीष सरकार आदि।



बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झामुमो कार्यकर्ता 27 मई को बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएँगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.