Saree Distribution : झामुमो द्वारा हरहरघुटू कोल बस्ती में पारंपरिक साड़ी वितरण, आदिवासी संस्कृति को सहेजने का प्रयास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिवार की ओर से आज जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हरहरघुटू कोल बस्ती में हो आदिवासी समाज की माताओं और बहनों के बीच पारंपरिक वस्त्र (साड़ी) का वितरण किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता श्री महाबीर मुर्मू उपस्थित रहे। उन्होंने साड़ी वितरण के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा,



> “आज के इस आधुनिक युग में हम धीरे-धीरे अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरे की घंटी है। झामुमो परिवार का यह प्रयास है कि गांव-गांव जाकर पारंपरिक वाद्ययंत्र और वस्त्र वितरित कर हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखें और नई पीढ़ी तक पहुँचाएं।”



कार्यक्रम मे  झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, नेता गोल्डी तिवारी, दल गोविंद लोहरा, मनोज तांती, विष्णु नाग, कुना लगुरी, सन्तान लगुरी, ललिता गागराई, अजय दास, राजेश लगुरी, मंगल लगुरी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।



यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि महिलाओं को सम्मानपूर्वक उनकी परंपराओं से जोड़ने का एक सकारात्मक प्रयास भी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.