नगर परिषद कार्यालय परिसर में नशा मुक्ति को लेकर कर्मियों को दिलाई गई शपथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन को लेकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यालय परिसर में मौजूद कर्मियों को नशा को ना और जिंदगी को हां की शपथ दिलाई गई। वही इस मौके पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया गया कि नशा करने से केवल शरीर की ही हानि नहीं होती है बल्कि यह शरीर के साथ साथ परिवार को मानसिक, सामाजिक एवं गंभीर रूप से प्रभावित भी करता है। इस मौके पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर बिरेश कुमार, नगर मिशन प्रबंधक प्रदीप चंद्र बोबोंगा के अलावे सभी राजस्व निरीक्षक सहित स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें