मनोहरपुर सीएचसी में मलेरिया पर सहियाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनोहरपुर में गुरुवार को टीसीआईएफ कार्यक्रम के तहत वीएचओ से संबंधित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सहिया कार्यकर्ताओं को बीमारी की पहचान, जाँच और त्वरित उपचार प्रक्रिया में सक्षम बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि मनोहरपुर ब्लॉक मलेरिया प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित है, इसलिए शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर टेस्टिंग से गंभीर स्थिति को टाला जा सकता है।

प्रशिक्षण में सभी सहियाओं को आरडीके स्ट्रिप से रक्त जाँच, ब्लड कलेक्शन, मरीजों से सही तरीके से सैंपल लेने, और रिपोर्टिंग प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द व कमजोरी जैसे मलेरिया के प्राथमिक लक्षणों को तुरंत पहचानकर स्वास्थ्य केंद्र तक सूचना देने पर विशेष बल दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व एसआई हरिविंदर कुमार, एमपीडब्ल्यू दुलीचंद महतो और बीटीटी सुलोचना महतो ने किया। तीनों प्रशिक्षकों ने फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए सहियाओं को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रशिक्षित किया।

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण से क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम देखने को मिलेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें