दोदारी में बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:दोदारी गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। रोवाम गांव के निवासी राजन रामो और मनोज कुमार मनोहरपुर जाने के लिए दोपहिया बाइक से निकले थे। रास्ते में अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

हादसे में बाइक चला रहे राजन रामो के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे मनोज कुमार के दाहिने हाथ के पंजे में चोट लगी। दुर्घटना के बाद दोनों कुछ देर तक सड़क पर तड़पते रहे। उसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और आसपास मौजूद शिक्षकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सहायता प्रदान की। उन्हें एक बस की मदद से रोवाम भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि रोवाम से सलाई मोड़ तक सड़क किनारे मवेशियों की बढ़ती संख्या लगातार हादसों का कारण बन रही है। उत्तम बड़ाईक, सागर सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जानवरों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें