मनोहरपुर की बरंगा पंचायत बनी नंबर-1! CM के हाथों मिला 10 लाख का सम्मान

SHARE:

Chaibasa : Manoharpur प्रखंड अंतर्गत बरंगा पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर Ranchi के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत यह सम्मान प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार, West Singhbhum जिले की 217 पंचायतों में से बरंगा पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर चयनित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रखंड समन्वयक Kshitij Odiya, पंचायत सचिव Amrita Bada एवं मुखिया Onami Koda को प्रशस्ति पत्र के साथ 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय टीम द्वारा पहले पंचायत का दौरा कर पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया था, जिसके आधार पर बरंगा पंचायत को यह सम्मान मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें