मंगला पूजा पर झामुमो बिरसानगर समिति का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं में बांटा शरबत-चना-गुड़

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित तार कंपनी सीटू तालाब परिसर में मंगला पूजा के पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बिरसानगर समिति की ओर से अध्यक्ष बदल कर्मकार के नेतृत्व में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के बीच शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया गया, जिससे पूजा में शामिल लोगों को राहत मिली।

मुख्य अतिथि महाबीर मुर्मू ने कहा कि मंगला पूजा हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आती है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बदल कर्मकार, नंदू सरदार, प्रदीप सिंह, कमल मुखी, अजय लोहार, विष्णु नाग, उपेन्द्र सिंह, मनोज तांती, दुर्गा हांसदा, बासु राव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सेवा शिविर ने सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें