हल्दीपोखर नवद्वीपनगर में धूमधाम से हुई मां मंगला पूजा, विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की पूजा-अर्चना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर नवद्वीपनगर में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित मां मंगला पूजा में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की।

प्रतिनिधिमंडल में उनके अनुज तरुण सरदार, प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल एवं दीपांकर सीट शामिल हुए। सभी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मां मंगला के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहता है।

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, पंचायत अध्यक्ष देव पालित, शुभम बोस, संस्कार नाग, शुरू सरदार, भृगु कालिंदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें