विद्यार्थियों को अच्छे इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता: प्राचार्य. डॉ. रंजीत सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले के मॉडल कॉलेज राजमहल में 5 सितंबर को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। जहां मॉडल कॉलेज के सेमिनार हॉल में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उधर इस दौरान प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह व छात्र छात्राओं ने केक काटकर भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म जयंती मनाई। वही कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

शिक्षक छात्रों के जीवन में दिशा दिखाने वाले पथप्रदर्शक

उधर मॉडल कॉलेज के प्राचार्य. डॉ. सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक और विद्वान होने के साथ साथ एक कुशल शिक्षक भी थे। जहां उन्हीं की याद में हर साल भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही एक अच्छा शिक्षक छात्रों के सपनों को पूरा करने में मदद करता है और उसके जीवन को सफलता की ओर ले जाता है। उधर शिक्षक के मेहनत और प्रेरणा से ही छात्र छात्राएं अपने सपनों को पूरा करते है। जहां किताबी ज्ञान एवं जीवन ज्ञान शिक्षक से ही प्राप्त हो सकता है। वही विद्यार्थी को अच्छे इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता है। जहां तर्कसंगत विचार और कार्य करने में सक्षम हो, जिसमें करुणा और सहानुभूति, साहस और विवेक, रचनात्मक वैज्ञानिक चिंतन व नैतिक मूल्यों का समन्वय हो।वही एक अच्छा शिक्षक जीवन में दिशा दिखाता है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। इसके बाद कॉलेज परिसर में फलदार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां किताब ज्ञानवर्धक है तो पेड़ जीवनदायी है।

छात्रों ने शिक्षकों को दिया उपहार

उधर मॉडल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह को उपहार स्वरूप पेड़ व अन्य चीजें देकर सम्मानित किया। जहां प्रतिभा रक्षित ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पेंटिंग दिया। वही अन्य छात्र छात्राओं ने विभिन्न उपहार व वृक्ष देकर प्राचार्य डॉ. सिंह को सम्मानित किया।

शिक्षक सही रास्ते पर चलना सिखाते है

इस क्रम में छात्रा प्रतिभा रक्षित, सुधा कुमारी, शिवम कुमार सहित अन्य छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन में शिक्षक का महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का मार्गदर्शक है, जो हमें सही रास्ते पर चलना सिखाते है। वही शिक्षक के मेहनत से ही हम अपने जीवन के सपनों को पुरा कर सकते है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर सोनी कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, सुमित साह, मोहन, करमु महतो, बबलू हेम्ब्रम श्याम लाल उरांव, उषा देवी व दर्जनों छात्र छात्रों ने हर्षौल्लास पूर्वक शिक्षक दिवस मनाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.