पत्रकार ओमप्रकाश सिंह की माता शांति देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची: दैनिक हिन्दुस्तान के सोनाहातू और राहे संवाददाता ओमप्रकाश सिंह की 81 वर्षीय माता शांति देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे सोनाहातू, राहे प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उधर शांति देवी का अंतिम संस्कार कोकरो नदी घाट पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जहां सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को सांत्वना दी। वही शांति देवी के निधन से क्षेत्र ने एक सादगीपूर्ण और सरल स्वभाव वाली महिला को खो दिया। उनके निधन को समाज ने अपूरणीय क्षति बताया है। उधर निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। जहां केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे ओमप्रकाश सिंह और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। वही पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी शोक जताते हुए पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो, आजसू के प्रभारी संजय सिद्धार्थ, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, अजीत सिंह सहित काफी संख्या में पत्रकार और स्थानीय लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.