आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा टला, दो मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर — बाल-बाल बचे मजदूर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। तेज रफ्तार से आ रही एक मालगाड़ी शर्मा बस्ती की दिशा से यार्ड की दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय यार्ड में काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण लेकर बड़ी जनहानि से बचाव किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टकराने वाली मालगाड़ी बिना इंजन के ही लाइन पर दौड़ रही थी। शुरुआती आशंका है कि तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

रेल प्रशासन ने राहत कार्य में लगे कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और जांच रिपोर्ट आने तक मालगाड़ियों की आवाजाही सीमित रखने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.