चांडिल–कांड्रा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति पर फूटा जनाक्रोश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : चांडिल–कांड्रा मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज़ ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए सड़क की मरम्मत की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव वासुदेव महतो के नेतृत्व में आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय विधायक सविता महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि “चांडिल–कांड्रा मार्ग चांडिल की लाइफ लाइन माना जाता है, लेकिन वर्षों से इसकी दुर्दशा बनी हुई है। सरकार और स्थानीय प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।”

गौरतलब है कि इस सड़क पर पिछले एक वर्ष में कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बिगड़ती हालत के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी रोष है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें