लूटपाट के शिकार दिलीप दास से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, विधायक सरयू राय ने जताया क्षोभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!


Jamshedpur:वीणापाणि नर्सिंग होम के संचालक दिलीप दास के साथ हुई लूटपाट की घटना को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। विधायक के निर्देश पर सोमवार को जदयू का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडल में तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शेषनाथ पाठक, सपन दास, माधव सिंह और दिनेश सिंह शामिल थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों की इस दुस्साहसिक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित दिलीप दास ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अपराधियों ने उनके कदमा स्थित रामनगर रोड नंबर-2 स्थित घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया। अपराधी करीब 25 लाख रुपये मूल्य के गहने, डीवीआर और कार की चाबी लेकर फरार हो गए।

इस संबंध में तारक मुखर्जी ने कदमा थाना प्रभारी से बात की, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

जदयू नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें