चानन गंगा घाट पर स्नान करने गया युवक हुआ लापता, तलाश जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चानन गांव निवासी जगदीश मंडल के पुत्र भोला मंडल (38) रोज की तरह सोमवार को भी मजदूरी कर घर आया। इसके बाद वह गंगा स्नान करने के लिए चला गया जहां गंगा में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। उधर प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार भोला मंडल जैसे ही गंगा में गया अचानक गहरे पानी में चला गया जिससे वह गंगा में डूब गया और लापता हो गया। उधर परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। यहां बता दें कि भोला मंडल तीन बेटी और दो बेटा के पिता है। उधर इस घटना के बाद से उनकी पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। जहां खबर लिखे जाने तक भोला मंडल का कोई पता नहीं चल पाया था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें