‘युवा’ ने किया तीसरे ‘जेंडर मेला’ का आयोजन, समानता का उत्सव बना एलबीएसएम कॉलेज का परिसर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: विविधता, समानता और जागरुकता का संगम बना जमशेदपुर का करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज, जहां संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) ने अपने तीसरे ‘जेंडर मेला’ का आयोजन किया।
इस मेले का थीम था — “समानता का उत्सव मनाना” — जिसका उद्देश्य था समाज में व्याप्त जेंडर आधारित भेदभाव पर खुलकर चर्चा करना और समानता की भावना को प्रोत्साहित करना।

बदलाव की नई दिशा

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र ने बलून उड़ाकर की।
इस मौके पर एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, अंग्रेजी विभाग की एचओडी डॉ. मौसमी पाल, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, और डालसा की अधिवक्ता प्रीति मूर्मू सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
युवा संस्था की पहल

संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि युवा लगातार जेंडर समानता, विकलांगता, सबर और ट्रांस समुदाय से जुड़े मुद्दों पर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह उन्मूलन और साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर की कमी जैसी चुनौतियों पर भी संस्था सक्रिय रूप से काम कर रही है।

अतिथियों ने रखे अपने विचार

डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा, “एलबीएसएम कॉलेज में हर जेंडर के छात्रों को समान अवसर दिए जाते हैं। यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता।”

डॉ. मौसमी पाल ने कहा, “हर इंसान को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। जागरूकता ही समानता की ओर पहला कदम है।”

संजय मिश्र ने कहा, “आज जेंडर समानता पर कॉलेजों में खुलकर चर्चा हो रही है, यह बड़ा बदलाव है। लेकिन हमें और भी दूर जाना है।”

अधिवक्ता प्रीति मूर्मू ने कहा, “ट्रांसजेंडर को हमने इंसान के रूप में स्वीकार ही नहीं किया, जबकि अधिकार सबके बराबर हैं।”

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने आश्वस्त किया, “थाने में किसी भी जेंडर के साथ भेदभाव नहीं होगा, सभी का स्वागत है।”


पैनल डिस्कशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मेले में आयोजित पैनल डिस्कशन का संचालन लखी दास (ASS की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) ने किया।
पैनल में श्रुति (लीडर गर्ल, पोटका), नीतू कुमारी (वन स्टॉप सेंटर), डॉ. पुरुषोत्तम (एचओडी, हिन्दी), अरुण कुमार (अध्यक्ष, झारखंड विकलांग मंच) और ऋषिका (ट्रांसजेंडर सदस्य, पीपल फॉर चेंज) शामिल हुए।
इसके अलावा विद्यार्थियों ने जेंडर समानता पर नाटक और क्विज प्रतियोगिता प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहा गया।


रचनात्मक प्रदर्शन और विजेता

मेले में हस्तनिर्मित वस्तुओं, कलाकृतियों, जनजातीय व्यंजनों और कानून संबंधी जागरूकता स्टॉल लगाए गए।
पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया —
Poster Making Winners:
1️⃣ राहुल सिंह
2️⃣ हीरा भूमिक
3️⃣ मोहन होनहागा
4️⃣ आराधना सरदार
5️⃣ शिवानी सोरेन
Slogan Writing Winners:
1️⃣ पुतुल हेंब्रम
2️⃣ सीमा भूमिज
3️⃣ प्रदीप कुमार
4️⃣ अर्जुन सोरेन
5️⃣ संगीता मुर्मू



समानता के सफर में ‘युवा’ का कदम

यह आयोजन युवा संस्था और क्रिया (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘विमेन गेनिंग ग्राउंड’ कार्यक्रम के तहत हुआ।
इसमें एलबीएसएम कॉलेज के आईक्यूएसी सेल की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संचालन अंजना देवगम और अन्नी अमृता ने किया, जबकि चंदन जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें