पशुधन विकास योजना के तहत ईचागढ़ व राजनगर में पशुधन और कुक्कुट वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Seraikela-Kharsawan जिले के Ichagarh एवं Rajnagar प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका संवर्धन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुधन एवं कुक्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ईचागढ़ प्रखंड में कृषकों के बीच 8 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत के साथ उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।



वहीं, राजनगर प्रखंड में 29 यूनिट बतख चूजों का वितरण किया गया, जिससे लाभुकों को कुक्कुट पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय सृजन का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के विविध साधनों को मजबूत करना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा लाभुकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने लाभुकों को योजनाओं का पूरा लाभ उठाने तथा पशुपालन एवं कुक्कुट पालन से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.