सीतारामडेरा से काशीदिह तक लिप्पू शर्मा की तूफ़ानी एंट्री, जनता बोली—“काम करने वाला चाहिए”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम ज़िला मरवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवार सुनील उर्फ़ लिप्पू शर्मा ने गुरुवार को सीतारामडेरा, भालूबासा और काशीदिह क्षेत्रों में ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। तीनों ही क्षेत्रों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनसे संवाद कर समर्थन का भरोसा दिया।

समाजसेवा, ईमानदार कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध छवि के कारण चर्चित लिप्पू शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि “समाज सेवा मेरे लिए कर्तव्य है, परिचय नहीं।” उन्होंने साफ़ कहा कि उनकी पहचान बातें करने से नहीं, बल्कि किए गए कामों से बनती है।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अपने विभिन्न सेवा कार्यों का उल्लेख किया, जिनमें 85 बार प्लेटलेट दान, नियमित रक्तदान, भीषण गर्मी में जल–पात्र और वाटर–चिलर की स्थापना, कोरोना काल में संक्रमितों की सहायता, मरवाड़ी बच्चों की शिक्षा में आर्थिक सहयोग, जनस्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय भूमिका और मरवाड़ी भाषा के प्रचार में फ़िल्म फ़ेस्टिवल के माध्यम से योगदान शामिल रहे हैं। व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने कई सकारात्मक पहलें की हैं।

लिप्पू शर्मा इससे पूर्व मरवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष, झारखंड प्रांतीय मरवाड़ी युवा मंच के संयोजक एवं उपाध्यक्ष, तथा सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लोक संपर्क एवं कल्याण प्रकोष्ठ के सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं। उनकी गिनती समाज और संगठन—दोनों में सक्रिय, संतुलित और जनहितकारी नेतृत्व के रूप में होती है।

बाबा श्याम के अनन्य भक्त शर्मा ने कहा काम करने में मेरा विश्वास है। मेरी ताकत मेरी टीम है, जहाँ अनुभव और युवाओं की ऊर्जा एक साथ मिलकर हर चुनौती को आसान बना देती है।”

दौरे में बबलू अग्रवाल ‘मिनी’, बजरंग अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, विनोद शर्मा, चेरी मुनका, निर्मल अग्रवाल, पंकज चावछरिया, मालिराम मलू भाई, उमेश खीरवाल सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से कहा कि “इस बार नेतृत्व उन्हीं हाथों में जाना चाहिए जिन्होंने हमेशा समाज के लिए काम किया है—लिप्पू शर्मा के हाथों में।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.