जिले के सभी प्रखंडों में लीगल एंपावरमेंट कैंप, लाभान्वित हुए सैकड़ों लोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर | रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय  में लीगल एंपावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गया।

बहरागोड़ा प्रखंड में कैंप का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “कानूनी सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित तबकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।”

वहीं, पटमदा प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कैंप का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी कानूनी मदद के लिए वे निःसंकोच DLSA से संपर्क करें।

जमशेदपुर प्रखंड में न्यायिक पदाधिकारी कुमार सौरव त्रिपाठी ने कैंप का उद्घाटन किया। मौके पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एलएडीसी रंजना पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस कैंप में जेएसएलपीएस के लाभार्थियों के बीच ₹2.70 लाख की राशि वितरित की गई। साथ ही 15 पेंशनधारियों को स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र, 3 लाभुकों को जॉब कार्ड, 3 लाभुकों को विवेकानंद प्रोत्साहन भत्ता, एक लाभुक को श्रवण यंत्र एवं एक लाभुक को आवासीय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जुगसलाई हाई स्कूल की 10 छात्राओं को “उन्नति का पहिया” योजना के तहत साइकिल दी गई।

न्यायिक पदाधिकारी कुमार सौरव त्रिपाठी ने कहा, “जिला विधिक सेवा प्राधिकार आम लोगों की कानूनी जरूरतों को पूरा करने और उन्हें न्याय दिलाने का उपयुक्त मंच है।”

मौके पर पीएलवी शंकर गोराई, अरुण रजक, प्रकाश मिश्रा, सुनील पांडे, जयंतो नंदी, अनिल कुमार, ग्लोरिया पूर्ति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.