झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा की 55वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुरझारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा की 55वीं वार्षिक आमसभा साकची हाई स्कूल प्रांगण में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वपन दाशगुप्ता के स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात् सभा में पिछले वर्ष दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

महासचिव तपन सेनशर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं सह-कोषाध्यक्ष सरोज सेन ने वित्तीय प्रतिवेदन पेश किया, जिस पर चर्चा उपरांत सभा की स्वीकृति मिली। विविध विषयों के अंतर्गत सदस्यों ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे, जिनका उत्तर अध्यक्ष मंडल ने दिया।

सभा के दौरान नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमें भवेश चंद्र देव को अध्यक्ष तथा स्वपन दाशगुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद की जिम्मेदारी तपन कुमार सेनशर्मा को सौंपी गई। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर सरोज सेन को निर्वाचित किया गया। महिला विभाग का नेतृत्व पूरबी चटर्जी और युवा शाखा का नेतृत्व प्रणव नाहा करेंगे।

इसके अतिरिक्त समिति की मुखपत्र “समिति समाचार” के संपादक पद पर निसार अमीन तथा सह-संपादक पद पर पूरबी बनर्जी की नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने संगठनात्मक मजबूती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विस्तार तथा समाजसेवा की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.