केरल समाजम मॉडल स्कूल के Annual Prize Nite 2025-26 में मेधावी और खेल प्रतिभाओं का सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरल समाजम मॉडल स्कूल (KSMS), जमशेदपुर में मंगलवार को Annual Prize Nite 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरा रामम थे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय की प्राचार्या रीना बनर्जी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

ISC के मेधावियों को मिला गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

समारोह में ISC परीक्षा 2026 के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।

गोल्ड मेडल: आयुष रंजन (98%, बायो साइंस)

सिल्वर मेडल: अरिंदम पात्रा (97.75%, प्योर साइंस)

ब्रॉन्ज मेडल: तल्हा ज़ेयाद (96.50%, प्योर साइंस)


इसके अलावा ICSE एवं ISC परीक्षाओं के विभिन्न संकायों के टॉपर्स को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

छात्रवृत्ति और विशेष सम्मान

कक्षा 11 की नशेता खान को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए हेमप्रभा शुक्ला स्कॉलरशिप प्रदान की गई। वहीं ICSE परीक्षा में गणित विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले पियूष शर्मा को श्रीरेखा मोहन मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर चमके खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान

विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। CISCE राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शुभ अग्रहरी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि SGFI प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में विंध्य कुमार पांडेय तथा मिनी नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में के. आदि नारायण ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। CISCE राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

ऑल राउंड परफॉर्मेंस और स्काउट-गाइड सम्मान

विद्यालय ने सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। कक्षा 9 की आरुषि चौधरी, कक्षा 10 की ऋषिका ठाकुर, कक्षा 11 के नमन भगत और कक्षा 12 के मोहम्मद बिलाल को ऑल राउंड परफॉर्मेंस अवॉर्ड दिया गया।

रूपजोत सिंह को बेस्ट स्काउट और भावना मिश्रा को बेस्ट गाइड का पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा 9 एवं 11 के रैंक धारकों को भी सम्मानित किया गया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

पुरस्कार वितरण के बाद विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक देखने को मिली।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डी. बी. सुंदरा रामम ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केंद्रित रहने, कड़ी मेहनत करने और अनावश्यक distractions से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अनुशासन, निरंतर प्रयास और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी बल दिया। साथ ही विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के योगदान को भी सम्मान देने की परंपरा की सराहना की।

समारोह के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, कार्यालय कर्मियों एवं वरिष्ठ गतिविधि प्रभारी शालिनी कुमार सहित आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें