दुर्गापूजा से पहले उत्पाद विभाग की कार्रवाई, कोवाली में 280 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी कर 280 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री को नष्ट किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षक उत्पाद, घाटशिला प्रक्षेत्र के नेतृत्व में गठित टीम ने कुन्द्रुकोचा गांव और उसके डुंगरीटोला में छापेमारी की।

इस दौरान नदी किनारे और जंगल के भीतर संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों को निशाना बनाया गया। टीम ने मौके से 280 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट किया।

दुर्गापूजा के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाना और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें