कोटालपोखर को अलग प्रखंड बनाने की कवायद हुई तेज, जिप अध्यक्ष ने की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले को जल्द ही एक नया 10 वां प्रखंड मिलने जा रहा है। जहां कोटालपोखर को अलग प्रखंड बनाने की प्रक्रिया को लेकर कवायद तेज हो गई है। जहां गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की विशेष बैठक में कोटालपोखर को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उधर बैठक के दौरान उपस्थित डीडीसी सतीश चंद्रा ने बताया कि हाट बाजार की बंदोबस्ती में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए भी जरूरी संशोधन किए जा रहे हैं। जहां उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में इस विषय पर जिला परिषद से प्रस्ताव भेजा गया था जहां अब बरहरवा प्रखंड से कुल 10 पंचायतों को अलग कर कोटालपोखर को नया प्रखंड बनाए जाने का प्रस्ताव है। वही उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर बरहरवा बीडीओ ने 18 जून को सभी ग्राम पंचायतों के मुखियाओं को 19 जून 2025 को विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया था। वही बताया जा रहा है कि कोटालपोखर को नए प्रखंड के रूप में सृजित करने संबंधी प्रस्ताव को अगलोई, मधुवापाड़ा, श्रीकुंड, दरियापुर, विनोदपुर, पथरिया, मयुरकोला, कोटालपोखर और बड़ा सोनाकर पंचायतों के मुखियाओं ने अपनी अपनी आम सभाओं में पारित कर सहमति प्रदान कर दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें