बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल पोटका विधायक संजीव सरदार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल कराने का आग्रह किया।


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नियमित रूप से सफाई और कचरा उठाव नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी जमा हो गई है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने नियमित सफाई और कचरा उठाव को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तत्काल जुस्को के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से दूरभाष पर बातचीत की। विधायक ने बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था दोबारा शुरू कराने को कहा। साथ ही सफाई कार्य की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए नरेश लाल एवं विष्णु क्रेकटा को जिम्मेदारी सौंपी।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही नियमित सफाई व्यवस्था बहाल होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान साफ-सफाई और कचरा उठाव नियमित रहने से जलजमाव, गंदगी, मच्छरों और संक्रमण से जुड़ी समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस अवसर पर नरेश लाल, विष्णु क्रेकटा, संजय महतो, पप्पू उपाध्याय, अजय पासवान, नीता सरकार एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें