रांची में राजद प्रदेश अध्यक्ष से मिले साहिबगंज जिला कमिटी के नेता व कार्यकर्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: राष्ट्रीय जनता दल की राज्य परिषद और झारखंड राज्य के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक गुरुवार को रांची में आयोजित की गई। जहां वर्ष 2025-28 के कार्यकाल के लिए निर्विरोध निवर्तमान हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उधर राजद प्रदेश कार्यालय रांची में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव का साहिबगंज राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान साहिबगंज जिला कमिटी की ओर से कई अहम मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ बातचीत हुई। जहां इसको लेकर जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि जिले में राजद संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को अभियान चलाते हुए जोड़ने का काम किया जाएगा। इस स्वागत सम्मान समारोह में साहिबगंज जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, प्रदेश सचिव मुन्ना यादव समेत अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें