7वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने की। इस दौरान दीक्षांत समारोह की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित समितियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों से अब तक की तैयारियों और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

इसके बाद विश्वविद्यालय के अधीन महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। कुलपति ने सभी पात्र विद्यार्थियों का निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में महाविद्यालयों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें महाविद्यालय भवनों की मरम्मत, प्रायोगिक परीक्षाओं के बाह्य परीक्षकों के लंबित बिलों का भुगतान, इंटरनेट एवं विद्युत संबंधी समस्याएं सहित अन्य विषय शामिल रहे।

कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को महाविद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर चल रहे विभिन्न कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें