पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य पर विधायक संजीव सरदार ने दिया जोर, प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पर्यावरण संरक्षण और आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय उठाए। कोडरमा परिसदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधायक उदय शंकर सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में खनन, वन, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व, आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, श्रम एवं नियोजन तथा उद्योग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जनस्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा हुई।

खनन और क्रशर इकाइयों में मानकों के पालन पर जोर

समिति के सभापति उदय शंकर सिंह ने खनन विभाग से खदानों और क्रशर इकाइयों में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

वहीं, समिति के सदस्य एवं पोटका विधायक संजीव सरदार ने वन विभाग से पौधरोपण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई, ताकि पौधरोपण का वास्तविक लाभ पर्यावरण को मिल सके।


बैठक में स्वास्थ्य विभाग से बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन तथा नगर निकायों से ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा की गई। समिति ने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके।

परिवहन विभाग को वाहनों की नियमित जांच करने और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय के साथ काम करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में डीएफओ सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, डीटीओ विजय कुमार सोनी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें