पारडीह कांवरिया संघ के बैनर तले शिवभक्तों का जत्था रवाना, महंत विद्यानंद सरस्वती ने दिया आशीर्वाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : श्रावण मास की पावन बेला में पारडीह कांवरिया संघ के बैनर तले शिवभक्तों का एक भव्य जत्था रविवार को बाबा धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। जत्था की रवानी पारडीह काली मंदिर परिसर से हुई, जहां भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

रवाना होने से पूर्व जुना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सभी कांवरियों को आशीर्वाद प्रदान किया और भगवा गमछा भेंट कर सुखद यात्रा की कामना की।

इस दौरान माहौल “बोल बम”, “हर हर महादेव” जैसे नारों से गूंज उठा। श्रद्धा और समर्पण से ओतप्रोत भक्तों ने संकल्प लिया कि वे बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जल अर्पण कर क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे:
युवा जदयू नेता भवानी सिंह, रवि रजक, अजय पाल, समीर पति, बीकू कुमार, विनोद सिंह, सोनू प्रमाणिक, प्रकाश राजल, विवस प्रमाणिक, विशाल राय, अर्जुन कुमार, मनीष कुमार ठाकुर सहित अन्य कई श्रद्धालु।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें