115वें फाउंडर्स डे पर संस्थापक को नमन, बिष्टुपुर में श्रीलेदर्स का आयोजन

SHARE:

Jamshedpur: श्रीलेदर्स ने अपने संस्थापक Suresh Chandra Dey का 115वां फाउंडर्स डे बिष्टुपुर स्थित के रोड शोरूम परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर संस्थापक के योगदान, उनके आदर्शों और मूल्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीलेदर्स के पार्टनर सह वरिष्ठ समाजसेवी Shekhar Dey ने कहा कि कंपनी के लिए जमशेदपुर शहर हमेशा सर्वोपरि रहा है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार इसी शहर में पला-बढ़ा और यहीं से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि जिस तरह Tata Steel की शुरुआत जमशेदपुर से हुई, उसी तरह श्रीलेदर्स ने भी यहीं से अपनी यात्रा शुरू कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।



करीब 74 वर्ष पूर्व, स्वतंत्रता सेनानी एवं दूरदर्शी सुरेश चंद्र डे ने इस संस्थान की नींव रखी थी। उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि समाज के समग्र कल्याण के लिए कार्य करना था। उनकी मेहनत, ईमानदारी और स्पष्ट सोच ने ही श्रीलेदर्स को एक मजबूत पहचान दिलाई।

वर्ष 1952 में जमशेदपुर से एक छोटे शोरूम के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज पूरे देश में फैल चुका है और विदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

कार्यक्रम में ज्योत्सना डे एवं सुशांतो डे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही सुभाष संस्कृति परिषद के सचिव सुरोजित चटर्जी, द मिलानी बिष्टुपुर की सदस्य प्रीतिलेखा रॉय, समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्जी, झारखंड बंगाली समिति की झरना कर, पी.के. नंदी और बिमल चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

इस दौरान कर्मचारियों और शहर के नागरिकों ने संस्थापक के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment