आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह का पुनर्गठन, नई कमिटी का गठन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : पोटका प्रखंड अंतर्गत मेजोगोड़ा के बढ़तल में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, बुनुडीह की एक महत्वपूर्ण बैठक हातु मुड़ा लखिश्वर सरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरिना सहित आसपास के कई गांवों के हातु मुड़ा, नाया और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान “दिसुम हादी” के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में यह खुलासा हुआ कि समिति को अंधेरे में रखकर एक राजनीतिक दल के इशारे पर एक अस्थायी और अवैध कमिटी का गठन किया गया था। बैठक में सर्वसम्मति से उस कमिटी को भंग करते हुए समाज के प्रबुद्ध लोगों की देखरेख में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, बुनुडीह का पुनर्गठन किया गया।

निर्णय लिया गया कि अब यह समिति एक स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करेगी और किसी अन्य कमिटी के अधीन नहीं रहेगी। समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के धार्मिक कार्यों का संरक्षण एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना होगा।

नई कमिटी में हीरो सिंह सरदार (नारदा) को अध्यक्ष, अभिषेक सरदार (संग्राम) को सचिव तथा कोकिल सरदार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही तीन महीने के भीतर अन्य पदों का विस्तार कर इसकी सूचना समाज को देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीपति सरदार, पूर्व सचिव रघुनाथ सरदार, दिसुम नाया सुशांत सरदार, युधिष्ठिर सरदार, कालीदास सरदार, कार्तिक सरदार, मोहन लाल सरदार, विभिषण सरदार, महीन सरदार, अवित्र सरदार, बुड्ढेश्वर सरदार, अजीत सरदार, सपन कुमार सरदार, श्रीकांत सरदार, बृहस्पति सरदार, उत्तम सिंह, मनोज सरदार, गुहीराम सरदार, हेमंत सरदार और रामचंद्र सरदार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.