सरायकेला में 19 अप्रैल को JPSC परीक्षा, 8 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

SHARE:

Adityapur : जिले में आगामी 19 अप्रैल को Jharkhand Public Service Commission की परीक्षा 8 निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

उपायुक्त Nitish Kumar Singh की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक Mukesh Loonayat की उपस्थिति में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल एवं केंद्र पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्पष्ट एवं पारदर्शी बैनर लगाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही केंद्र के मुख्य द्वार के भीतर रोल नंबर, कक्ष संख्या एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं से संबंधित स्टीकर/सूचना पत्रक अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया।

इसके अलावा सभी केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में घड़ी की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली, पंखा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी Abhinav Prakash, अपर उपायुक्त Jayvardhan Kumar, निदेशक डीआरडीए Ajay Tirkey, जिला परिवहन पदाधिकारी Girija Shankar Mahato, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी Surendra Uraon, जिला शिक्षा पदाधिकारी Kailash Mishra सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्धारित परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं:

1. साउथ ईस्टर्न रेलवे इंटर कॉलेज, सिनी (कोड-1520)


2. डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआईटी कैंपस, आदित्यपुर (कोड-1521)


3. वार्षिणी प्लस-टू हाई स्कूल, सिनी (कोड-1522)


4. सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल, सिविल कोर्ट, सरायकेला (कोड-1523)


5. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मेन रोड, आदित्यपुर (कोड-1524)


6. सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, सरायकेला (कोड-1525)


7. श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दिंदली, आदित्यपुर (कोड-1526)


8. केवीपीएसडीएसएस प्लस-टू हाई स्कूल, सरायकेला (कोड-1527)

Leave a Comment