सरायकेला में रसोई गैस की किल्लत पर सियासत गरम, कालाबाजारी के आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जिले में रसोई गैस की कमी और वितरण व्यवस्था को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष Harihar Lohar ने इस मुद्दे पर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

हरिहर लोहार ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पाने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर होटल और ढाबों में अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं 5 से 6 घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। लोहार ने इसे कालाबाजारी का मामला बताते हुए कहा कि कुछ लोगों की मिलीभगत से घरेलू गैस का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही गैस एजेंसियों की व्यवस्था को दुरुस्त कर आम उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

लोहार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो झामुमो व्यवसाय मोर्चा जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.