Chamber of Commerce : लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति ने चेंबर को दी नई ऊर्जा: अनिल मोदी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्लेटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह की सफलता पर चैंबर के उपाध्यक्ष एवं जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने चेंबर के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है।



उन्होंने कहा कि यह चैंबर के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण था, जब लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला समारोह में शामिल हुए और पूरे कोल्हान क्षेत्र के व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों को संदेश देकर उनका मार्गदर्शन किया।



अनिल मोदी ने कहा कि चैंबर का 75 वर्षों का सफर संघर्षों और उपलब्धियों से भरा रहा है और यह समारोह इस गौरवशाली यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा।



उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के विचारों और मंतव्यों से चैंबर के सदस्यों में एक नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है, जो आगे चलकर व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरणा देगा।



मोदी ने आश्वासन दिया कि चैंबर अब और अधिक जोश के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करता रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.