बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर झामुमो प्रतिनिधियों ने लोगों से की घर खाली करने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण बागुननगर, निमभाटा, भोजपुर कॉलोनी, बारीडीह बस्ती और बागूनहातू जैसे निम्न इलाकों में जल स्तर तेजी से बढ़ गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए इन इलाकों में रहने वाले परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा कार्यकर्ता तत्परता के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने घर-घर जाकर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

झामुमो प्रतिनिधियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं और किसी भी तरह की मदद में पीछे नहीं हटेंगे।

इस मौके पर झामुमो नेता प्रहलाद लोहरा, जमशेदपुर नोटिफाई एरिया के सुपरवाइज़र मनोज कालिंदी, बस्ती प्रमुख दादू जी, मुकेश कालिंदी, डी. रवि राव, कासी कुमार, डेबिट कुमार, इंदरजीत लोहरा, राहुल नाग, शक्ति सिंह, रामू लोहार, सिकंदर कुमार सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन व सरकार के माध्यम से राहत सामग्री व सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करवाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें