झामुमो का लोकतांत्रिक संघर्ष यात्रा आज, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ होगा प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित लोकतांत्रिक संघर्ष यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को लौहनगरी जमशेदपुर से जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुआत होगी।साकची स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर सुबह से ही झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है। अपने हक और अधिकार की आवाज बुलंद करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे। यहां से सभी का नेताओं कार्यकर्ता पद यात्रा कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचेंगे। डीसी कार्यालय के समक्ष विशाल सभा का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बताया आंदोलन का शुभारंभ डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। इसके बाद लोकतांत्रिक संघर्ष यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

उन्होंने कहा यह आंदोलन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज है। आम लोग आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और झामुमो जनता की इन्हीं समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर रही है।

विक्टर सोरेन ने कहा लोकतांत्रिक संघर्ष यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार तक जनता की भावनाओं और आक्रोश का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.