हूल दिवस एवं मुख्यमंत्री आगमन के लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: आगामी हूल दिवस के सफल आयोजन एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, वरीय अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। उधर बैठक में हूल दिवस समारोह को गरिमा एवं ससमय रूप से सम्पन्न कराना है, साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विस्तृत दिशा निर्देश एवं विभागीय जिम्मेदारियां तय

जहां बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं तथा आपसी समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए टेंट व पंडालों को वाटरप्रूफ बनाया जाए ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता

आगे उपायुक्त ने बताया कि हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है ऐसे में उनकी सुरक्षा, स्वागत, मंच व्यवस्था, आमजन की बैठने की सुविधा, मीडिया कवरेज, एलईडी स्क्रीन, टेलीप्रॉम्प्टर आदि सभी पहलुओं पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता है। वही उपायुक्त ने संबंधित विभागों को उद्घाटन व शिलान्यास हेतु चिन्हित योजनाओं से संबंधित सभी दस्तावेजी प्रक्रियाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया।

भोगनाडीह पार्क की विशेष सफाई और सजावट के निर्देश

उधर कार्यक्रम स्थल भोगनाडीह पार्क की सजावट एवं समुचित व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। जहां उपायुक्त ने कहा कि यह स्थल शहीद वीर सिद्धो-कान्हू की धरती है, अतः इसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए हर व्यवस्था सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सम्मानजनक स्वरूप में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनसंवाद एवं सेवा वितरण का भी अवसर है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था पर विशेष जोर

वही उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ विधि व्यवस्था को लेकर विस्तृत मंथन किया। जहां उन्होंने कहा कि यातायात, आम जनता की आवाजाही, सुरक्षा घेरा, इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट आदि सभी पर विभाग वार कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। वही जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखते हुए पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सुविधा प्रबंधन: पेयजल, स्वास्थ्य, बैठने की व्यवस्था

वही बैठक में उपायुक्त ने पेयजल, स्वच्छता, मशीनयुक्त शौचालय, संबंधित स्थलों पर पर्याप्त जनरेटर व लाइटिंग, स्वास्थ्य सुविधा, प्राथमिक उपचार केंद्र, दवा वितरण, बैठने की समुचित व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, डिजिटल प्रदर्शन आदि के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए।

समापन एवं कार्ययोजना निर्धारण

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्थल निरीक्षण करते रहें, विभागीय समन्वय बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें एवं निर्धारित समय में अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करें।

06436-222202

#टीम पीआरडी (साहिबगंज)

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें