Jharkhand State Bar Council Election : प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, 6 अप्रैल से अगला चरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव (12 मार्च 2026) के प्रथम चरण की मतगणना 3 अप्रैल 2026 को डोरंडा, रांची स्थित कार्यालय में पूरी कर ली गई। इस संबंध में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा और मिथिलेश सिंह ने जानकारी साझा की।

पूरे राज्य के 37 जिला बार संघों में हुए मतदान में कुल 16,845 वोट पड़े थे, जिनमें से 601 मत रद्द हो गए। इस प्रकार कुल 16,244 मत वैध पाए गए। इन मतों के आधार पर कुल 23 सदस्य (18 पुरुष और 5 महिला) चुने जाएंगे।

जमशेदपुर जिला बार संघ में सर्वाधिक मत अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी को 363 वोट मिले। वहीं राजेश कुमार शुक्ला को 280 और प्रकाश कुमार झा को 221 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों को भी क्रमशः मत मिले।

महिला उम्मीदवारों में विनीता सिंह को 52 और रंजना कुमारी को 36 मत प्राप्त हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत 6 अप्रैल 2026 से द्वितीय वरीयता की मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया के नियमों के अनुसार प्रत्येक अधिवक्ता को न्यूनतम पांच वरीयता मत देना अनिवार्य था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पांचवीं वरीयता तक की गिनती पूरी होने के बाद 23 विजयी उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इस चुनाव को लेकर राज्यभर के अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी की नजरें आगामी मतगणना पर टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.