झारखंड में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका, जमशेदपुर, रांची सहित कई जिलों में बाढ़ की संभावना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों के भीतर भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 12 जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है।

येलो अलर्ट वाले जिले हैं:
???? गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम।

बाढ़ संभावित जिले हैं:
???? गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, राँची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो।

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही वर्षा से नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन से सतर्कता बरतने एवं आम नागरिकों को आवश्यक एहतियात अपनाने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय निकायों को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें