संविधान बचाओ रैली व हूल दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर की गई रूपरेखा तैयार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: पाकुड़ विधायक निसात आलम के इस्लामपुर स्थित निजी आवास प्रागंण में गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जहां इस आयोजित बैठक में प्रखंड कमिटी, पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में 28 जून 2025 को पाकुड़ में संविधान बचाओ रैली एवं दिनांक 29 व 30 जून 2025 को हुल दिवस के अवसर पर प्रदेश के नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने बताया कि संविधान बचाओ रैली एवं हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के मंत्री एवं विधायक एवं प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उधर इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, वरिष्ठ कांग्रेसी मो. नसीरुद्दीन, कमल आर्य, मोफक्कर हुसैन, हजरत अली,अहदक हुसैन, मुरसलीन खान, अब्दुल कादिर, शमशेर खान, काजल, रफीक सहित प्रदेश के पदाधिकारी, प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें