डोमलाई में धूमधाम से मनाया गया उरांव समाज का ‘जेट जतरा’ उत्सव

Share करें

✓ Link copy हो गया!


Manoharpur :  मनोहरपुर प्रखंड के डोमलाई, जराइकेला में सोमवार को उरांव समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘जेट जतरा’ उत्सव 2026 बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उरांव समाज सेवा समिति, बराह पड़हा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही।

उत्सव की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोपहर में हुई। इसके बाद उरांव समाज के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने उरांव समाज की भाषा, संस्कृति, कला-साहित्य और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘जेट जतरा’ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज की पहचान, गौरव और एकता का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।

ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, यह उत्सव पूर्वजों की वीरता और आत्मसम्मान की स्मृति में मनाया जाता है। विपरीत परिस्थितियों में अपनी अस्मिता की रक्षा करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष जेट महीने में इस पर्व का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.