Turkish Apple Ban : तुर्की से सेब आयात पर लगे प्रतिबंध का जयराम ठाकुर ने किया समर्थन, कहा- “जो भारत के खिलाफ खड़े हों, उनका बहिष्कार जरूरी”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Dhatmshala : तुर्की से सेब के आयात पर प्रतिबंध को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब तुर्की जैसे देश संकट की घड़ी में भारत के खिलाफ खड़े होते हैं, तो भारत को भी उन्हें उसी भाषा में जवाब देना चाहिए।



जयराम ठाकुर ने कहा, “जब तुर्की में भूकंप आया था, तब भारत ने हर संभव सहायता की थी। लेकिन जब भारत में आतंकवादी घटना हुई, तो उसमें तुर्की के ड्रोन पाए गए और यह जानकारी भी सामने आई कि उनके लोग पाकिस्तान में भारत के विरुद्ध तकनीकी सहायता दे रहे थे। अगर यह सच है, तो तुर्की से सेब का आयात पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।”



उन्होंने आगे कहा, “जो देश भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, उन्हें व्यापारिक लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। तुर्की के खिलाफ ठोस कार्रवाई जरूरी है ताकि वैश्विक स्तर पर यह संदेश जाए कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।”



हिमाचल प्रदेश देश में सेब उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है और यहां के किसान लंबे समय से आयातित सेबों के कारण बाजार में मिल रही चुनौतियों की बात उठाते रहे हैं। ऐसे में तुर्की से सेब आयात पर रोक का स्वागत राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें