जमशेदपुर: निर्मल नगर में घर समेत छप्पर गिरा, तीन घायल, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर
बारिश से कमजोर हुआ था मकान, वर्षों से मिट्टी-खपड़े के घर में रह रहा था परिवार

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, 28 जून 2025: शहर के ह्यूम पाइप क्षेत्र स्थित निर्मल नगर में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक कच्चा मकान और उसका छप्पर अचानक ढह गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेणुका दास (82), उनके बेटे विनोद दास (47) और पविर दास (40) सुबह घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान मिट्टी और खपड़े से बना मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और मलवा हटाकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला।

रेणुका दास की हालत नाजुक, हाथ-पांव टूटे

हादसे में बुजुर्ग महिला रेणुका दास के हाथ और पांव टूट गए हैं, और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को टेंपो से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वर्षों से जर्जर मकान में रह रहे थे, नहीं मिल रहा सरकारी लाभ

परिजनों ने बताया कि रेणुका दास के पति का कई वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। उनके दोनों बेटे मजदूरी कर किसी तरह मां और खुद का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, और अब तक उन्हें वृद्धा पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिला है।

चचेरे भाई उज्ज्वल दास ने बताया कि बरसों पुराना मकान मिट्टी, बांस और खपड़े से बना हुआ था, जो लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुका था। दीवारें ढीली हो गई थीं और छप्पर का बांस व रोला सड़ गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।




???? मुख्य बिंदु:

निर्मल नगर में कच्चा मकान गिरने से तीन घायल

82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर, हाथ-पांव टूटे

लगातार बारिश से कमजोर हुआ था मकान

परिवार को नहीं मिल रहा है वृद्धा पेंशन या कोई सरकारी सहायता

एमजीएम अस्पताल में तीनों का इलाज जारी

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें