“चलो बुलावा आया है, बाबा बैधनाथ ने बुलाया है” 1000 भक्तों के लिए निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन करेगा बाबा बैधनाथ सेवा संघ
1 जुलाई से होगा पंजीयन, 25 जुलाई को रवाना होगा शिवभक्तों का जत्था, मध्यप्रदेश के कलाकार दिखाएंगे जीवंत झांकी

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, 28 जून 2025: सावन माह की आध्यात्मिक ऊर्जा को समर्पित करते हुए बाबा बैधनाथ सेवा संघ इस वर्ष भी 1000 शिवभक्तों को लेकर निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन करेगा। इस आशय की जानकारी संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने शनिवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

विकास सिंह ने बताया कि यह कांवर यात्रा 25 जुलाई को जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। इस पवित्र यात्रा में सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची और मानगो क्षेत्र से श्रद्धालु शामिल होंगे।

1 जुलाई से होगा पंजीयन, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा स्थान

यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। पंजीयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। पंजीयन केवल 18 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए ही मान्य होगा। सभी यात्रियों को फोटो और मोबाइल नंबर के साथ एक पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जो यात्रा के दौरान हर ठहराव स्थल पर मान्य होगा।

ड्रेस कोड और पहचान व्यवस्था

विकास सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी कांवरियों का निर्धारित ड्रेस कोड रहेगा ताकि भीड़ में भी जत्थे की पहचान आसानी से हो सके और कोई भी यात्री बिछड़ न पाए। यह ड्रेस कोड एकता, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक होगा।

मध्यप्रदेश के कलाकार पेश करेंगे बाबा बैधनाथ की जीवंत झांकी

यात्रा के दौरान असरगंज स्थित बिहार सरकार के पर्यटन भवन ‘धांधी बिलारी भवन’ में श्रद्धालुओं के मनोरंजन और आध्यात्मिक ज्ञानवर्धन हेतु मध्यप्रदेश के रीवा से आए कलाकारों द्वारा बाबा बैधनाथ की कथा की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

यात्रा की रूपरेखा और सुविधाएं

25 जुलाई: जमशेदपुर से बस, ट्रेन व छोटे वाहनों द्वारा सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान

सुल्तानगंज से जल भरकर पैदल यात्रा द्वारा बाबा बैधनाथ धाम, देवघर के लिए प्रस्थान

देवघर में जल अर्पण के बाद कांवरिए बासुकीनाथ धाम जाएंगे

बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण कर सभी भक्त बस से लौटेंगे जमशेदपुर

यात्रा कुल 8 दिन की होगी


यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए बस, धर्मशाला, स्वास्थ्य सुविधा, भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।


???? पंजीयन के लिए संपर्क करें:

मानगो: किशोर बर्मन – 8540986994

सोनारी: कृष्णा सिंह – 7870910175, आशुतोष सिंह – 9334644378

कदमा: अरविंद महतो – 8210320937



???? प्रेस वार्ता में उपस्थित:

विकास सिंह, रामअवदेश चौबे, अरविंद महतो, आशुतोष सिंह, अजय लोहार, छोटे लाल सिंह, सूरज नारायण, मनोज ओझा, संदीप शर्मा, रामचन्द्र प्रसाद, विकास गुप्ता, शिव साहू, पंकज गुप्ता समेत अन्य श्रद्धालु।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें