रेडक्रॉस के 837वें नेत्र शिविर का शुभारंभ, 140 मरीजों की हुई जांच; 67 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित 837वें नेत्र शिविर का शुभारंभ शनिवार को नेत्र रोगियों की जांच के साथ हुआ। स्व. रसिकलाल छगनलाल आडेसरा एवं स्व. कंचन बेन आडेसरा की स्मृति में आयोजित इस शिविर का संयोजन छगनलाल दयाल जी सन्स ज्वेलर्स लिमिटेड ने किया है।

बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में आयोजित शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी.पी. सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने कुल 140 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की। इनमें से 67 मरीजों को हाइपरमैच्योर मोतियाबिंद से पीड़ित पाए जाने के बाद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया।

चयनित मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को किया जाएगा। यह प्रक्रिया नेत्र चिकित्सक डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा संपन्न की जाएगी।

शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से किया जा रहा है।

जांच सत्र के दौरान शिविर संयोजक छगनलाल दयाल जी सन्स ज्वेलर्स की ओर से हार्दिक आडेसरा एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें