रामनवमी पर बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न पूजा स्थलों में की सहभागिता, अखाड़ा समितियों ने किया सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु Rama के जन्मोत्सव Ram Navami के अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पूर्व मंत्री Banna Gupta एवं मानगो की मेयर Sudha Gupta ने विभिन्न पूजा स्थलों एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धा व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने कदमा शिव हनुमान मंदिर प्रकृति विहार में एम क्लब द्वारा आयोजित भंडारा, सोनारी पंचवटी नगर आदर्शनगर 4जी फेज में रामनवमी उत्सव, कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ स्थित अन्नपूर्णा देवी पूजा, कदमा उलियान बजरंग अखाड़ा, सोनारी कुम्हारपाड़ा सिनेमा मैदान, खुटाडीह बाबा अखाड़ा, बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा के समीप आयोजित भंडारा सहित कई स्थानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

इसके अलावा मानगो दाईगुट्टू नाई भवन में बाबा धर्मदास जी की पूजा, पारडीह श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा समिति के जागरण कार्यक्रम तथा बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-5 स्थित श्री श्री बुढ़वा शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा में भी सहभागिता की। वहीं सोनारी उपकार संघ, कमल चौक एवं बुधराम मोहल्ला में आयोजित नवरात्रि ज्वारा पूजा में भी उन्होंने भाग लिया।

इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा, धर्म, साहस और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने दोनों नेताओं का पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पूरे शहर में रामनवमी को लेकर भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.