रामनवमी पर बागबेड़ा में नि:शुल्क जल वितरण, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की सराहनीय पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:Ram Navami के पावन अवसर पर बागबेड़ा क्षेत्र में सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर से विभिन्न पूजा स्थलों पर नि:शुल्क जल वितरण किया। इस पहल से स्थानीय लोगों एवं पूजा समितियों को काफी सहूलियत मिली।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले बागबेड़ा बाबा कुटी, सीपी टोला, गांधीनगर तथा रामनगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप जल वितरण किया गया। इन स्थानों पर टैंकर से पानी भरकर कई ड्रमों में संग्रहित किया गया, जिससे पूजा-अर्चना एवं भंडारा कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि आगे भी पूरे बागबेड़ा क्षेत्र में जुस्को का शुद्ध पेयजल अपने निजी टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व बताते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, गीतिका प्रसाद, सुशील कुमार यादव, मुखिया नीनू कुदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद एवं समाजसेवी अविनाश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.