हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए संजीव सरदार, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत पातडी गांव स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

धार्मिक वातावरण से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। संकीर्तन के दौरान भक्ति गीतों और हरिनाम के जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन जैसे कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हैं।

कार्यक्रम में हारीपदो भगत, बबलू भगत, तालेश्वर भगत, दीपक भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.