जमशेदपुर में बिजली संकट पर जदयू का विरोध, महाप्रबंधक से मिलकर समाधान की मांग

SHARE:

Jamshedpur :  गैर कंपनी इलाकों एवं Mango नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर Janata Dal United (जदयू) का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष Subodh Srivastava के नेतृत्व में झारखंड विद्युत वितरण लिमिटेड के महाप्रबंधक से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती से आम जनता को हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मजदूर वर्ग दिनभर की मेहनत के बाद घर पहुंचने पर भी बिजली नहीं मिलने से परेशान हैं, वहीं छात्रों की पढ़ाई और बुजुर्गों व महिलाओं की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।



महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने की सूचना मिलते ही उन्होंने अभियंताओं के साथ आकस्मिक बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और एक-दो दिन में व्यवस्था सामान्य करने का भरोसा दिया।

जदयू ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो जनाक्रोश को देखते हुए आंदोलन किया जाएगा। पार्टी ने विद्युत विभाग से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में नीरज सिंह, पप्पू सिंह, अमित शर्मा, बीर सिंह देवगम, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें